Advertisement

PM Modi : Parliament is committed to safeguard interests of NE people

PM Modi : Parliament is committed to safeguard interests of NE people संसद से पास होने के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति से भी मंज़ूरी मिल गई है लेकिन विधेयक के प्रावधानों का पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में विरोध जारी है...पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, कई जगह सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। गुवाहाटी में लगातार हुए प्रदर्शन के बाद शहर के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को हटा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार पूर्वोतर के लोगो को विश्वास दिलाया कि उनकी परंपरा-भाषा-रहन सहन, संस्कृति पर आंच नहीं आने दी जाएगी। इस बीच असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी राज्य के लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके हित पूरी तरह से संरक्षित है।
इस बीच त्रिपुरा से आए एक प्रतिनिधिमंडल JOINT MOVEMENT AGAINST CITIZENSHIP AMENDMENT BILL ने गृहमंत्री अमित शाह से कल नई दिल्ली में मुलाकात की और नागरिकता बिल पर विस्तार से चर्चा की। नागरिकता बिल पर गृहमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है।

dd news,dd news youtube,doordarshan news,dd news official,

Post a Comment

0 Comments