२१ जून पांचवा अंतरस्त्रिय योग दिवस के अवसर पर आदिवासी बाहुल क्षेत्र केवड़िया में एकता अखंडता और एक दूसरे को जोड़ने की मानसिकता का संदेश देने वाले प्रतीक समान सरदार पटेल साहब की विश्व की विराट प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नजदीक गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजयभाई रूपानी और लगभग 1000 संतों महंतों धर्मगुरु योग साधना में जुड़े
.....
भारतीय प्राचीन संस्कृति ने हजारों सालों पहले समस्त विश्व की पूर्ण सुखाकारी की कामना हेतु योग का आविष्कार किया :श्री विजय भाई रूपाणी
......
स्वस्थ तंदुरुस्त शक्तिशाली राष्ट्र समाज निर्माण हेतु युवा पीढ़ी को योग साधना के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया
उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत के ऋषि मुनियों ने विश्व को दी हुई इस अमूल्य भेंट आज तनाव मुक्त मानसिक शारीरिक और सारी उपाधियों के निवारण के लिए रामबाण इलाज बना हुआ है
इस अवसर पर गुजरात के शिक्षा मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा भी मुख्यमंत्री के साथ जुड़े
मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी ने कहा कि योग का व्यापक अर्थ है "जोड़ना" आत्मा को परमात्मा के साथ जोड़ने की शारीरिक आध्यात्मिक प्रक्रिया का दूसरा नाम ही योग है । जीव के साथ शिव को जोड़ने का श्रेष्ठ मार्ग है
मुख्यमंत्री ने स्वस्थ एवं तंदुरुस्त और शक्तिशाली समाज बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को एवं युवा शक्ति योग के साथ जुड़े इस बात को लेकर प्रेरक अनुरोध एवं विश्वास व्यक्त किया ज्यादा से ज्यादा युवा शक्ति योग से प्रेरित होकर ही स्वस्थ सशक्त राष्ट्र निर्माण और भारत माता को विश्व गुरु बनाने का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी का सपना एवं संकल्प साकार कर सकते हैं
शिक्षा मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने पूरे राज्य में 50,000 से ज्यादा जगहों पर डेढ़ करोड़ योगा प्रेमियों ने सामूहिक योग साधना करके स्वस्थ गुजरात की भावना को साकार किया है इस बात को लेकर हर्ष प्रकट किया
For more visit:
website :
youtube :
Instagram:
Facebook :
whatsapp: +91-8928819265
Install our app from play store:
you can send us any tribal related news on
+91-8928819265

0 Comments